आप 60 की उम्र में फिट कैसे रहती हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 9th Mar 2023 : 11:44

रूटीन बनाना है जरूरी

अब क्योंकि हो सकता है कि आपका ऑफिस जाना बंद हो गया हो तो अपना एक रूटीन सेट करिए। कई लोग अचानक आए हुए इस बदलाव के लिए तैयार नहीं होते और डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। अपने को व्यस्त रखना और खुद को क्रिएटिव कामों में लगाये रहना बहुत जरुरी है।

खान-पान का रखें ध्यान

एक उम्र के बाद शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं, इस तथ्य को आप नकार नहीं सकते। अपने शरीर को समझें और इस फैक्ट को पॉजिटिविटी से अपनाएं और अपने खानपान का पहले से ज़्यादा ध्यान रखें।

हाॅबी जॉइन करें

कुछ लोग एक उम्र तक आते-आते स्वभाव से कंप्लेनिंग हो जाते हैं। वो मुझसे मिलने नहीं आता, मेरे बच्चे मुझे नहीं पूछते, इस तरह की बातें अक्सर घर या पड़ोस के बुजुर्गों से सुनने को मिलती है। अपनी ज़िन्दगी का एक लंबा फलसफा आपने अपनी नौकरी और काम में लगाया है। जिंदगी के इस पड़ाव को खूबसूरत बनाइये। तो क्या हुआ अगर आपके अपने आपके पास नहीं हैं। खुद को खुश रखने के लिए हर वो चीज़ करिये जो जिंदगी में आप पहले नहीं कर पाए। कोई लाइट स्पोर्ट्स खेलिये या फिर कोई हॉबी क्लासेस जॉइन कीजिये। चाहे तो एक अच्छा सा कराओके गिफ्ट करिये और खुद के अंदर छिपे उस सिंगर को बाहर आने को मौका तो दीजिये।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info